आंवला: आंवला के अलीगंज में तस्कर को 490 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने बिशारतगंज रोड से की कार्रवाई
Aonla, Bareilly | Apr 12, 2026 आंवला तहसील के अलीगंज थाना पुलिस ने रविवार को देरशाम पांच बजे दी जानकारी में बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 490 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।