किशनगंज: 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ, बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई
जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन से हुई। बालिकाओं वर्षा ओझा, दीक्षा कश्यप, संध्या खटीक, राधिका खंगार और वंशिका कुशवाह ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए।