कोंडागांव: कोंडागांव जिले के कृषि विभाग परिसर में दिनदहाड़े 8 लाख की उठाईगिरी, कार का कांच तोड़कर नगदी पार, पुलिस जांच में जुटी
कोंडागांव नगर में मंगलवार दोपहर हुई 8 लाख रुपये की उठाईगिरी की घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आज बुधवार दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शामपुर निवासी एक गल्ला व्यापारी मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किसी काम से कोंडागांव कृषि विभाग कार्यालय पहुंचा था। व्यापारी ने अपनी ब्रेजा कार में 8 लाख रुपये नगद रखे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौका देखकर कार का