🚨 पीपलू की राजनीति में नई चर्चा!
विधायक रामसहाय वर्मा के पुत्र अंकित वर्मा का नाम पीपलू नगर पालिका की परिवर्तित मतदाता सूची में जुड़ने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
📍 वार्ड नंबर 18
📋 मतदाता सूची में क्रमांक 571
👤 उम्र 36 वर्ष
👨 पिता का नाम रामसहाय वर्मा
अंकित वर्मा पूर्व में जयपुर नगर निगम ग्रेटर से पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है—क्या वे आगामी नगर पालिका चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे या चुनाव मैदान में उतरेंगे?
भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर भी फिलहाल चर्चाएं और राजनीतिक कयास ही हैं।
अब नजर अंकित वर्मा के अगले राजनीतिक कदम पर।
#TonkLiveNews #Peeplu #PeepluNews #TonkNews #AnkitVerma #RamsahayVerma #PeepluPolitics #RajasthanPolitics #MunicipalElection #PeepluMunicipality #BreakingNews #LocalNews #Tonk
Peeplu, Tonk | Aug 27, 2026