पीलीभीत: डीएम ने स्कूल चलो अभियान को दिखाई हरी झंडी, 15 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान
पीलीभीत। जिले में बच्चों का विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी पात्र बच्चों का स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।