बख्तियारपुर: बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने फोरलेन पर बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल, पटना रेफर
बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने फोरलेन पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फतुहा के गौरी पुण्दा निवासी 61 वर्षीय चुन्नी रविदास अपने भतीजे चंदू कुमार के साथ बाइक से हरनौत की ओर जा रहे थे।