फरीदपुर: तेज आंधी और बारिश से फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में तबाही, किसानों की चिंता बढ़ी
फतेहगंज पूर्वी के गांव सोरहा और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश के साथ करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आंधी और बारिश के चलते गांव सोरहा तथा आसपास के खेतों में भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं की वजह से कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और खेतों में गिर गए, जिससे कुछ समय तक यात