गोरखपुर: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा, उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष रहे बेमिसाल
उत्तर प्रदेश सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति' के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोरखपुर में केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग को ट्राई साइकिल वितरित किया। और कहा कि सरकार के आठ वर्ष बेमिसाल रहा है।