अनूपपुर: ग्राम सकोला में बारात में डांस के दौरान विवाद, युवक पर पत्थर से हमला, दो घायल
ग्राम सकोला में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने के समय हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में दो युवकों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। पुलिस के अनुसार, फरियादी अनिल यादव (18) निवासी टेघा चौकी केशवाही, अपने दोस्त सुमित बैगा के साथ रात अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने सकोला गांव गया था।