उज्जैन: बहन को ससुराल छोड़ने गए पिता और भाई पर जानलेवा हमला, दामाद और जेठानी ने डंडों से पीटा
उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्सी रोड स्थित शंकरपुर में पारिवारिक विवाद के चलते खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दरअसल, रविवार को आशीष चौहान अपने पिता अभय कुमार के साथ अपनी बहन प्रिया राठौर को उसके ससुराल छोड़ने गए थे। ससुराल पहुंचते ही बहन के पति प्रदीप राठौर ने विवाद शुरू कर दिया और प्रिया के साथ मारपीट की। जब पिता और भाई बीच-बचाव करने पहुंचे, तो प्रदीप के साथ-साथ जेठानी सीमा राठौर और उनकी बेटी पूजा ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पिता, भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका चरक अस्पताल में इलाज जारी है। पवासा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#UjjainNews #FamilyDispute #CrimeNews #UjjainPolice #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 28, 2026