पटना ग्रामीण: पत्नी का भ्रूण परीक्षण करा बेटी होने पर पीटा, कोठे पर बिठाने की धमकी दी
बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को अपेंडिक्स ऑपरेशन कहकर भ्रूण जांच करवाया। लड़की का पता चलने पर पत्नी को चप्पल-जूते से मारा। यहां तक कि कोठे पर बैठाने की भी धमकी दी गई। दोनों की शादी 13 दिसंबर 2021 को हुई थी। यह मामला वैशाली के जंदाहा थाने का है। महिला आयोग में आवेदन पीड़िता के मां की ओर से दिया गया है।