भोपाल स्थित विधानसभा के होने वाले विशेष अधिवेशन की तैयारियों का जायजा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा और विधानसभा सचिवालय के अफसरों को सुरक्षा प्रबंधों और बैठक व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।