नवाबगंज: बाराबंकी से लखनऊ के बीच दौड़ेगी डबल डेकर एसी बस
लंदन की सड़कों पर चलने वाली डबल डेकर बस अब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी नजर आने वाली है। बाराबंकी से लखनऊ रूट पर डबल डेकर AC बस का सफल ट्रायल किया गया।ट्रायल के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं और बिजली के तार बाधा बने, लेकिन अधिकारियों ने इन समस्याओं को चिन्हित कर लिया है। इन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा ताकि बस सेवा सुचारु रूप से शुरू हो सके।