गोरखपुर: मिट्टी में धंसी महिला और बच्चे की लाश मिलने से मची सनसनी, मां ने पहना था जींस टॉप, ऑनर किलिंग की आशंका
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक सूखे नाले की मिट्टी में दफन 30 साल की महिला और नवजात बच्चे की लाश मिली है।गुरुवार सुबह नाले की मिट्टी से एक हाथ बाहर आ गया था।जिसे देखकर टहलने आए आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन के नीचे दो फीट की खुदाई कर दोनों शव को बाहर निकलवाया।महिला जींस और टॉप पहने हुए, वहीं बच्चे की बॉडी पूरी तरह गल गई है