बांसगांव: एसएसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी माल्हनपार के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाए रखने के लिए शुक्रवार की देर रात को माल्हनपार के चौकी प्रभारी विशाल शुक्ला के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। विशाल शुक्ला को आजाद चौक का चौकी प्रभारी बनाया गया। वहीं एम्स थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अजय यादव को माल्हनपार चौकी का चौकी प्रभारी बनाया गया है।