खुरई: भरछा: ग्रामीणों ने साधु से मारपीट मामले में एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Khurai, Sagar | Sep 23, 2025 मंगलवार दोपहर 1.00 बजे भरछा के दर्जनों लोगों ने बंजारी माता मंदिर के साधुओं के साथ शिकायत की, बताया कि गांव के ग्यारसी अहिरवार ने बाबा अशोक दास के साथ बेरहमी से डंडो से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, दरअसल बाबा ने आरोपी को मंदिर के पास गायों से पेड़ पौधों को नष्ट करने से रोका था,ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन होगा