नौगावां सादात: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने नौगांवा थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
गांव खेड़ा अपरोला की रहने वाली विली अंजुम पुत्री काले की शादी करीब एक साल पहले सैफनी गांव, थाना शाहबाद जनपद रामपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर विली को प्रताड़ित करते रहे। करीब चार महीने पहले भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। उस समय मामला महिला थाने में पहुंचा।