नौगावां सादात: नौगांवा फौलादपुर नहर के पास युवक की बाइक, जूते और हेलमेट मिले, पुलिस जांच में जुटी
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां निवासी जगदीश का बेटा कुलदीप जोकि हसनपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है और वह अपने बच्चों के साथ हसनपुर में ही रहता है। सोमवार शाम को कुलदीप अपने पिता के पास गांव आया था। पिता के अनुसार कुलदीप सुबह किसी समय बिना बताए घर से अपनी बाइक पर सवार होकर चला गया था।