नौगावां सादात: नौगांवा गांव दौलतपुर में घर में घुसकर मारपीट और आग लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
गांव दौलतपुर में इवेले हसन का परिवार रहता है। उनके रिश्तेदार कार में सवार होकर दौलतपुर गांव आ रहा था। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे के आसपास में जैसे ही उनके रिश्तेदार अपनी कार लेकर गांव पृथ्वीपुर सराय पहुंचा तो कार बाइक से टकरा गई, बाइक चालक ने कार चालक के साथ मारपीट करने शुरू कर दी थी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया था।