नौगावां सादात: गांव पृथ्वीपुर सराय में कार और बाइक की भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट, दबंगों ने घर में तोड़फोड़ कर लगाई आग
नौगांवा के गांव दौलतपुर में इवले हसन का परिवार रहता है। उनके रिश्तेदार कार में सवार होकर दौलतपुर गांव आ रहा था। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे के आसपास में जैसे ही उनके रिश्तेदार अपनी कार लेकर गांव पृथ्वीपुर सराय पहुंचा तो कार बाइक से टकरा गई, बाइक चालक ने कार चालक के साथ मारपीट करने शुरू कर दी थी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया।