पीसांगन: ईद से पहले बकरा मंडी में 'मे-मे' की गूंज, दाम हजारों से लाखों तक पहुंचे, बकरे देश ही नहीं विदेश तक जाते हैं
सोमवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार “ईद से पहले ‘मे-मे’ से गूंज उठी बकरा मंडी, हजारों से लाखों तक पहुंचे दाम”अजमेर के ब्यावर रोड स्थित बकरा मंडी में ईद-उल-अजहा से पहले खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंडी में सुबह से देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी हुई है और कुर्बानी के लिए पसंदीदा बकरों की खरीदारी जोरों पर चल रही है।