कोंडागांव: कोंडागांव में मालवाहक 14 गाड़ियों पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, नियमों की अवहेलना पर ₹17600 के काटे चालान
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारीयों के परिवहन हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात विभाग द्वारा शनिवार को 14 मालवाहक गाड़ियों में सवारीयों के परिवहन करते पाए जाने पर उन पर 17,600 रुपए का चालान करने की कार्यवाही की गई है।