कोंडागांव: बांसकोट पंचायत के सरपंच-सचिव पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पंचों ने कलेक्टर से की जांच कार्रवाई की मांग
शनिवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिला अंतर्गत बड़े राजपुर ब्लॉक के बांसकोट ग्राम पंचायत में ढेरो भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमित का गंभीर आरोप लगाते हुए बांसकोट पंचायत के पूर्व सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कोंडागांव जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से जांच कार्यवाही की मांग की है।पंचों के फर्जी हस्ताक्षर करने के भी गंभीर आरोप लगाया जा रहा है।