झुंझुनू: झुंझुनूं में नाबालिगों को अनूठी सजा, 2 साल तक सरकारी अस्पताल में करेंगे झाड़ू-पोछा
कोरोना काल के दौरान प्रतापपुरा-मठ स्थित शराब की दुकान में तोड़फोड़ और फायरिंग कर डेढ़ लाख रुपए लूटने के पांच साल पुराने मामले में बाल न्यायालय (सेशन न्यायाधीश) ने दो नाबालिगों को अनूठी सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों को दो साल तक सरकारी अस्पताल में झाड़ू-पोछा करने और दस-दस हजार रुपए जुर्माना भरने का आदेश दिया है।