झुंझुनू: फरवरी में होने वाली RAS प्री परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट, कलेक्टर ने पुलिस सभागार में की बैठक
फरवरी में आयोजित होने वाली RAS प्री परीक्षा की तैयारी को लेकर झुंझुनू जिला प्रशासन व झुंझुनू पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुके हैं, बुधवार शाम 5:00 के आसपास झुंझुनू पुलिस सभागार में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले भर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे उनको दिशा निर्देश दिए गए हैं