झालरापाटन: चंद्रभागा मेले की अवधि पर व्यापारी लामबंद, अवधि नहीं बढ़ने पर नीलामी प्रक्रिया का करेंगे बहिष्कार
चंद्रभागा कार्तिक पशु मेले की अवधि घटाने के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। मेला समिति ने घोषणा की है कि यदि मेले की अवधि 14 जनवरी तक नहीं बढ़ाई गई, तो वे नीलामी प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे और कोई भी फॉर्म नहीं भरेंगे। व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मेले की अवधि 14 जनवरी तक रहती है, लेकिन इस बार 20 दिसंबर की घोषणा की गई है।