बेतिया: कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा, महापौर गरिमा ने शहीदों की कुर्बानी को यादगार बनाने की बात कही
बेतिया से खबर है जहां आज 26जुलाई शनिवार करीब 12 बजे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक संघ पश्चिम चंपारण द्वारा नगर के शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया।महापौर ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को यादगार बनाना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है ताकि नई पीढ़ी उनके त्याग को हमेशा याद रखे।