थराली: टायर फटने के कारण सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क पर पलटा,बड़ी दुर्घटना होने से बची 342 सिलेंडर भरे थे ट्रक में
थराली विधानसभा के कर्णप्रयाग - ग्वालदम- बैजनाथ मोटरमार्ग पर आमसौड़ के समीप कार को पास देते समय ट्रक का टायर फट गया जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा,जिससे गैस से भरे सिलेंडर इधर उधर गिर गए,गनीमत यह रही की ट्रक गहरी खाई में जाने से बच गया। जिस कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।।