जगदलपुर: कोतवाली पुलिस ने ₹600000 कीमत का 11.525 किलो गांजा किया जब्त, 2 आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
थाना कोतवाली जगदलपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में इंद्रावती नयापुल के नीचे बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा इंद्रावती नयापुल के नीचे पहुंचकर घेराबंदी की ।