विधायक हो तो ऐसा हो! महिला मंडल निरथ की महिला ने की विधायक लोकेंद्र कुमार की कार्यशैली की सराहना
निरथ। महिला मंडल निरथ की एक महिला ने आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे और जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखे।
महिला ने विधायक की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकेंद्र कुमार क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को सड़कों से लेकर विधानसभा तक प्रमुखता से उठाते हैं। जनता के सामने रखे गए वादों और संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक महिलाओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से उठाते हैं। दिन-रात मेहनत कर परिवार और समाज को संभालने वाली महिलाओं के हितों की आवाज विधानसभा में बुलंद करने के साथ-साथ दूध उत्पादक महिलाओं को उनके दूध का उचित मूल्य दिलाने के मुद्दे पर भी लगातार प्रयासरत हैं।
महिला के अनुसार, जनता के बीच रहना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026