किशनगंज: ध्वज में बिजली लाइन से टकराने के कारण युवक की हुई मौत
केलवाड़ा देवनारायण मंदिर पर शोभायात्रा के दौरान ध्वजा 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गई। हादसे में करंट की चपेट में आने से बकनपुरा निवासी रामसिंह उर्फ गोलू (29) की मौत हो गई, जबकि मन्नी बाई पत्नी रघुवीर और रीनू पुत्री सुरेश गुर्जर घायल हो गए। सीआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुर्जर समाज के लोग ध्वजा लेकर मंदिर पहुंचे थे।