उदाकिशुनगंज: फरार अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई घरों में हुई कुर्की-जप्ती
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में पुलिस ने फरार अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई थाना क्षेत्रों में कुर्की-जप्ती अभियान चलाया। आधा दर्जन से अधिक आरोपितों के घरों को कुर्क कर सामान जब्त किया गया।एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं महेशुआ गांव में एक आरोपी ने कुर्की के दौरान सरेंडर भी कर दिया।