कुरावली: कुरावली क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने तेरहवीं पर परिजनों को सौंपे संवेदना पत्र, खतौनी और पौधे
सोमवार जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की पहल पर तहसील कुरावली क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों के बीच संवेदना व्यक्त करने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम इसई महलोई के नगला मोती निवासी उजवीर सिंह पुत्र रामदत्त के निधन पर तेरहवीं संस्कार के अवसर पर उनके परिजनों को प्रशासन की ओर से संवेदना पत्र, खतौनी की प्रति एवं अमरूद का पौधा भेंट किया गया।