चम्पावत: टनकपुर की बुटीक में दीपावली रात आग, स्थानीय लोगों ने बचाई बड़ी क्षति
टनकपुर के डिग्री कॉलेज रोड पर स्थित एक बुटीक में आतिशबाजी के दौरान लगी आग को स्थानीय लोगों ने शटर तोड़ कर समय रहते बुझाया। करीब 90 हजार रुपये के कपड़े जलकर राख हुए। फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची।