कांके: झारखंड विधानसभा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सदन में पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून सहित कई मांग रखी
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने झारखण्ड विधान सभा के सदन में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग रखी। इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि पत्रकारों पर ना सिर्फ फर्जी मामले दर्ज किये जा रहे हैं बल्कि आए दिन समाचार संकलन करने के दौरान हमले भी हुए हैं। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार आयोग का गठन सहित कई मांग की।