नानपारा: पुरैनी चौराहे पर रुपईडीहा पत्रकार संघ की मासिक बैठक आयोजित, भारी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद
रुपईडीहा पत्रकार संघ की मासिक बैठक संघ के सदस्य धीरेंद्र शर्मा द्वारा बाबागंज से मल्हीपुर रोड़ स्थित पुरैनी चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रुपईडीहा पत्रकार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार संघ में शामिल हुये नए सदस्यों को संघ के कायदे कानून बताते हुये अनुशासन एवं सच्चाई की राह पर चलने की सीख दी ।