नानपारा: नवाबगंज चौराहे पर डायल 112 के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा नवाबगंज के चौराहों पर एन जीओ शुभ सेवा संस्थान लखनऊ के नाट्य कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायल 112 की विभिन्न आपात सेवाओं की जानकारी दी गई।