हुज़ूर: कोलार इलाके में रैपिडो चालक ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | May 1, 2026 भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले रैपिडो चालक ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी सहित कई अन्य लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज नहीं चुकाने की हालत में लेनदार लगातार उसे परेशान कर रहे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।