चूरू: जयपुर में नवजात को नहीं मिला इलाज, चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में बिना ऑपरेशन नवजात हुआ स्वस्थ
Churu, Churu | Feb 4, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में एक ऐसे नवजात का नि:शुल्क और बिना ऑपरेशन स्वस्थ कर घर भेजा गया, जिसके लिये बड़े अस्पतालों ने लाखों रुपए का खर्च व ऑपरेशन तक बताया था। यह मामला सरकारी अस्पताल में बेहतर होती सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का उदाहरण बनकर सामने आया है। सीकर जिले के बलारा निवासी अभिषेक योगी ने इस बारे में जानकारी दी।