कोडरमा: छतरबर में आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में ओलमा ए कराम के साथ अहम बैठक हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत छतरबर कोडरमा स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला कोडरमा के ओलमा ए कराम और अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत ओलमा ए कराम के स्वागत और आभार प्रकट करने के साथ हुई।