कोडरमा: पथलडीहा पंचायत में ग्रामीणों को मिली वित्तीय सुरक्षा, विमलकांत झा ने लिया जायजा
पथलडीहा पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया, पथलडीह शाखा के सहयोग से एकदिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन गुरुवार को 12 बजे किया गया। एलडीएम श्री विमलकांत झा के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।