कोडरमा: बाईपास रोड स्थित बाबा निवास शिव वाटिका में सावन भर कांवरियों को मिलेगी नि:शुल्क सुविधाएँ
सावन में कोडरमा के रास्ते देवघर जाने वाले शिव भक्तों के लिए झुमरी तिलैया के बाईपास रोड स्थित बाबा निवास शिव वाटिका में खास व्यवस्था की जा रही है. संचालक सुजीत लोहानी ने बताया कि शिव भक्त कांवरियों के लिए यहां पूरे सावन नि:शुल्क चाय, पानी, भोजन, विश्राम की व्यवस्था रहेगी.