ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर-ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य तेज, रात में भी जारी निर्माण, जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन
रघुनाथपुर से ब्रह्मपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार की रात करीब 10 बजे भी सड़क निर्माण का कार्य लगातार जारी रहा, जिससे स्पष्ट है कि परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है।