इटावा: इकदिल इलाके के नेशनल हाईवे पर डंपर का टायर फटने से चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 इकदिल इलाके के नेशनल हाईवे पर डंपर का टायर फटने से डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में डंपर चालक बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिनको राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल इमरजेंसी में पहुंचाया गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।