पटना ग्रामीण: पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- भाजपा सिर्फ सरकार नहीं, विचारधारा और विरासत भी जीवित रखती है
बुधवार की शाम 4 बजे पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार चलाने तक सीमित नहीं है,बल्कि वह भारतीय संस्कृति,विरासत और विचारधारा को समाज में जीवित रखने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस तरह लालटेन के ज़रिए अंधेरा फैलाया गया,आज हम विकसित बिहार की ओर बढ़ रहे हैं।