इटावा: बकेवर पुलिस ने आत्महत्या के मामले में वांछित पत्नी, सास और साले की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Apr 10, 2026 ऊसराहार निवासी हरिओम द्वारा पांच माह पूर्व भरथना इलाके में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लेने के मामले में वांछित पत्नी, सास और साले की बकेवर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के सम्बद्ध में शुक्रवार साढ़े 3 बजे मीडिया सेल के जरिए एसएसपी ने जानकारी साझा की। उन्होने बताया युवक ने ससुरालियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की थी। जांच मै सही पाया गया था।