धौलपुर: चंबल का जल अब बदलेगा जिले की तस्वीर, लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना अंतिम चरण में
चंबल नदी से जल लिफ्ट कर सुदूर क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु बहुप्रतीक्षित धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्ष 23 नवंबर 2017 को प्रारंभ हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 772.52 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत है, और तेजी से कार्य पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत्त धौल