सहारनपुर: कुतुबशेर क्षेत्र में गाड़ी विवाद के दौरान दबंगों ने किया हमला, दो लोग घायल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
शहर के मिगलानी बिल्डिंग निवासी सरफराज पर गाड़ी को लेकर बहस के दौरान आधा दर्जन दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने वाले लोग सरफराज और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर लाठी-डंडों से टूट पड़े और दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल सरफराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।