बांसवाड़ा: पाड़ीकला में आवारा कुत्तों का आतंक, बछड़े पर झुंड ने किया हमला, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
बांसवाड़ा के निकटस्थ पाड़ीकला गांव में आवारा कुत्तों द्वारा मवेशियों पर हमला करने की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। सोमवार रात कुत्तों के झुंड ने एक बछड़े पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा एवं हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की