बीकानेर: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले तीन सुपरवाइजर्स को किया गया सम्मानित
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समय से पूर्व शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर बीकानेर जिले के तीन सुपरवाइजर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीसी के माध्यम से सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी रूम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। सम्मानित सुपरवाइजरों में